हरदोई, जून 19 -- हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महितापुर की ग्राम प्रधान के पति जल सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद के शुभना मड़ैया निवासी संजू भतीजे पीयूष के साथ कार से सांडी क्षेत्र के नयागांव स्थित ससुराल जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने रूपापुर से डाभा गांव निवासी पिंटू और अतुल को भी कार में बैठा लिया था। जैसे ही उनकी कार लमकन गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही महितापुर ग्राम प्रधान के पति जल सिंह की कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस ...