रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल चौराहे पर रविवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दिल्ली निवासी एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के द्वारिका निवासी भावेश गुप्ता पुत्र लालता प्रसाद गुप्ता अपनी कार से नैनीताल से अपने पांच साथियों के साथ वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिडकुल चौराहे पर पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही काले रंग की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी कार में दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे कुछ लोगों को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि, दोनों वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.