दो कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार
आरा, मई 14 -- पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में दल-बल के साथ केशवां गांव में छापेमारी की। इस दौरान केशवां निवासी असलम अहमद का पुत्र कौसर अली छत से कूद कर भागने लगा और पुलिस ने खदेड़कर कौसर अली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कौसर अली के घर से दो कारतूस बरामद किया गया। अलग-अलग ब्रांड की बरामद दो कारतूस को कौसर अली ने अपना बताया। 22 वर्षीय कौसर अली के घर गुरुवार की सुबह एक बजे छापेमारी की गयी और सघन पूछताछ के बाद कौसर अली को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.