बदायूं, मई 15 -- गांव हैवतपुर निवासी एवं वर्तमान में लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध पद पर तैनात राजकुमार सिंह ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 9 मई से 13 मई तक लखनऊ में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए राजकुमार सिंह ने मिक्स्ड डबल्स तथा वेटरन पुरुष डबल्स इवेंट में दो कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीजीपी एवं उत्तर प्रदेश के खेल सचिव सुहास एलवाई ने राजकुमार सिंह को पदक पहनाकर सम्मानित किया। दो पदक जीतकर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी के लाल व केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सर्वेश ने किया कमाल गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में कोच्चि में आयोजित इसी प्र...