बिजनौर, फरवरी 12 -- धामपुर। नगीना चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब हरिद्वार से लौट रही काशीपुर की कांवड़ में शामिल डीजे और धामपुर से हरिद्वार जा रही कांवड़ के डीजे आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तेज आवाज और प्रदर्शन को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बहस और तनाव में बदल गई। मौके पर युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। सूचना मिलते ही सीओ अभय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की सतर्कता से बड़ा विवाद टल गया। पुलिस ने दोनों डीजे गंतव्य को रवाना किये। उधर सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है ऐसी स्थिति से निपटने को नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। ताकि डीजे को लेकर कोई विवाद का कारण ना बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.