देहरादून, अगस्त 2 -- बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन हाईवे फ्लाईओवर के नीचे हुए दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की मौत के मामले में परिजनों ने एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में दोनों मृतक कांवड़ियों के पिता ने शांतरशाह चौकी पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मटरू पुत्र अजब सिंह निवासी मोदीनगर और महेश पुत्र रामपाल निवासी मुरादनगर ने शिकायत पत्र देकर बताया कि कृष्ण 18 वर्ष पुत्र मटरू और अक्षित उर्फ तनुज 21 वर्ष पुत्र महेश हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों पर लोहे का गर्डर गिरा, दो की मौत; फ्लाईओवर के नीचे कर रहे थे आराम; कल गंगनहर में 4 की डूबकर गई थी जान शनिवार को दोनों कांवड़िए बढ़ेड़ी र...