देवघर, दिसम्बर 28 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह आईटीआई परिसर में दो कर्मियों के बीच हुई मारपीट, छिनतई और जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष से शिकायतकर्ता विश्वरैया कुमार ने बताया कि वह कार्यालय के बड़ा बाबू कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान प्रशिक्षण पदाधिकारी साजन कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोप लगाया है कि साजन कुमार ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कर्मी साजन कुमार ने आरोप लगाया है कि कॉलेज का समय समाप्त होने के बाद उनसे कहा गया कि उनका स्थानांतरण दूसरे स्थान पर करा दिया जाएगा। इसका विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई और गले से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.