इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। स्मार्ट मीटर लगाने का काम करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ बिजली विभाग ने तहरीर दी है। आरोप है कि ये कर्मी उपभक्ताओं का उत्पीड़न करते हैं और राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने फ्रेंडस कालोनी थाने में दी तहरीर में बताया कि शहर स्थित वैशालीपुरम फेज-1 निवासी सरोज कुमारी के आवास पर करीब एक साल पहले मई 2025 में स्मार्ट मीटर लगा था। कंपनी के दो कर्मियों ने काफी समय बीतने पर भी मीटर की पोस्टिंग नहीं की। इससे सरोज कुमारी बिल जमा नहीं कर पा रहीं हैं। इस बीच सिस्टम से बार-बार उनका कनेक्शन काटा गया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं ने जताया विरोध बिजली विभाग ने कंपनी के इन दोनों कर्मियों को ग्रुप मैसेज, मौखिक और लिखित रूप से कई बार कहा। इसके बाद...