हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तैनात दीवान सिंह चौहान और चम्पावत वन प्रभाग में तैनात सुमित कुमार का चयन दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन, उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन और फिटनेस के दम पर टीम में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ियों ने बताया की वह पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उनके चयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक सुमित हृदयेश, मेयर गजराज सिंह बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.