कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर देहात/पुखरायां, संवाददाता। बाईपास बनने के बाद उपेक्षित हो गए पुखरायां बस स्टेशन की वीरानी जल्द ही लौटेगी। शासन से बस स्टेशन के निर्माण के लिए करीब पौने कराड की धनराशि स्वीकृत होने के बाद इसके निर्माण का काम भी शुरू हो गया। इससे अब जल्द ही वीरान हो चुके इस उपेक्षित बस स्टेशन में जल्द ही पुरानी रौनक लौटने की उम्मीद बनी है।पुखरायां कस्बे में करीब पचास साल पहले रोडवेज का बस स्टेशन का निर्माण कराया गया था। उस समय बडी संख्या में उरई, झांसी औरैया, इटावा, जहानाबाद व आगरा डिपो की बसें यहां रुकती थीं। लेकिन करीब पैंतीस साल पहले पुखरायां बाईपास बनने और पुखरायां कस्बे में अतिक्रमण के कारण जाम में बसों के फसने के बाद अधिकांश बसों का यहां आना बंद हो गया। बसों के बाईपास से निकल जाने के कारण यह बस स्टेशन उपेक्षा का शिकार हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.