बलिया, मई 21 -- बलिया, संवाददाता। शहर में पेयजल के संकट से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरु कर दी है। विभिन्न इलाकों में पेयजल सप्लाई के लिए नपा दो करोड़ रुपए की रकम खर्च करने जा रहा है। इसका टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही बोरिंग और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।शहर के कुछ इलाकों में जर्जर पाइप लाइन और पानी के अभाव की समस्या सामने आ रही थी। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से शिकायत भी की। जबकि सभासदों द्वारा भी मुद्दे को बोर्ड की बैठक में भी उठाया गया। इसके बाद नपा प्रशासन ने इसको लेकर पहल शुरू कर दी है। कुंवर सिंह चौराहा और टीडी कालेज रोड के साथ ही आवास विकास कालोनी में दो स्थानों पर नगर पालिका बोरिंग कराएगी। इसके साथ ही वहां पाइपलाइन बिछाकर घरों से जोड़ा जाएगा। इसका टेंडर दो करोड़ रुपए में ए...