देहरादून, अप्रैल 20 -- पहले से ही बिक चुकी जमीन का दोबारा से एग्रीमेंट कर दून के एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जमीन से जुड़े पुराने मुकदमों की पैरवी के नाम पर भी पीड़ित का काफी पैसा खर्च करवा दिया। अब सच्चाई सामने आने पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मेरठ निवासी दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्ष्मण चौक स्थित सरस्वती सोनी मार्ग निवासी इंदर सिंह चावला ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मेरठ के लालकुर्ती, बकरी मोहल्ला निवासी ताज हुसैन बाबर ने उनसे संपर्क किया था। उसने बताया कि उसके परिचित अल्लाकाफी निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ के पास प्रेमनगर क्षेत्र में करीब 5858 वर्गगज जमीन है। जिसे वह बेचना चाहता है। इसके बाद ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.