औरंगाबाद, फरवरी 24 -- नगर परिषद, दाउदनगर की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की निविदा संख्या-8 के तहत स्वीकृत विकास योजनाओं का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। नगर परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद कमला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बताया गया कि नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और गली निर्माण सहित आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कुल 15 योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से वार्ड संख्या 17, 16 और 26 को शामिल किया गया है। योजनाओं की कुल स्वीकृत राशि 2 करोड़ 36 लाख 84 हजार 200 रुपये निर्धारित की गई है। परिषद का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से नगर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विकास कार्यों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.