फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद,संवाददाता। जमीन का सौदा कर रजिस्ट्री न करने और करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप में महिला सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी अश्मीत सिंह नंदा और सेक्टर-37 निवासी अमित कुमार पाल ने शिकायत में बताया कि उन्होंने धनवती चंदेला से 48 कनाल जमीन खरीदने का समझौता किया था। आरोप है कि कब्जा देने के बाद उनसे अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 55 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बावजूद आरोपितों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और मांग करने पर धमकी दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.