फतेहपुर, मई 26 -- हसवां। क्षेत्र में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को ब्लाक परिसर में हुई क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक में दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी विभाग के मौजूद अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी सीडीपीओ नीरा भाष्कर ने बताया कि पहले गर्भवती को तेल दलिया दाल दिया जाता था। लेकिन अब इसकी जगह पंजीरी आयेगी। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि बारिश से पहले पशुओं का टीकाकरण जरुरी है। बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मिशन 300 के तहत पूरे ब्लाक क्षेत्र में 25 तालाब खोदे जाएगे। इस मौके पर नितिन शुक्ला, बलबीर यादव, कमलेश यादव, दिनेश ,अनवर, आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...