कोलकाता, सितम्बर 15 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि उनके पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि एक 'भाईपो गैंग' ( अभिषेक बनर्जी और उनके सहयोगी) ने शूटर्स को यह रकम पहुंचाई थी और पैसे पहुंचाने वाले लोग डायमंड हार्बर के रहने वाले थे, हालांकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का आरोप पत्र इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के साथ आरोपियों का कोई संबंध स्थापित नहीं करता है। नंदीग्राम उपचुनाव के लिए हल्दिया उप-विभागीय कार्यालय में आज भाजपा प्रत्याशी और चंद्रनाथ की मां हसीरानी रथ का नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ आये शुभेंदु अधिकारी ने यह टिप्पणी की। हत्या पर शुभेंदु ने कहा कि कथित अंतरराज्यीय संबंधों के कारण इस मामले को सीबीआई को सौंपा गया था...