फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- न्यायालय ने शुक्रवार को मक्खनपुर क्षेत्र में हुई 2 करोड़ कैश लूट के चर्चित मामले में आरोपी दो पुलिस कर्मियों की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की लूट में संलिप्तता के बाद गिरफ्तार किया था। मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र से जुड़ा है। 30 सितंबर को मक्खनपुर में हाइवे पर गांव घुनपई के पास कानपुर की जीके कंपनी की वैन से दो करोड़ रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने चार अक्टूबर को छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक करोड़ पांच हजार रुपये नकद, एक आईफोन, नई बाइक ओर असलहा और दो कार बरामद हुई थी। लूटकांड के सरगना नरेश को पुलिस पांच अक्टूबर को रकम बरामदगी के लिए हाइवे पर ले जा रही थी। तभी वह हथकड़ी समेत भाग निकला था। उसी दिन रात में मुठभेड़ में ढेर हो गया था। मामले में दो पुलिसकर्मी एचसी अंकुर प्रताप पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.