फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।शहर के लोगों को पेड़ों की छांव और पक्षियों की चहचहाट के बीच जल्द पार्क वाली सुविधा मिलने वाली है। रमन्नागुजार बाग के जंगल को दो करोड़ की लागत से नगर वन के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है अब जल्द इसपर काम शुरू कराया जाएगा। नगर वन में लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। शहर से सटे रमन्ना गुलजार बाग कटीले जंगल वाला क्षेत्र है। लेकिन अब यह वाकई गुलजार होने जा रहा है। जंगल को नगर वन के रूप में विकसित किए जाने का रस्ता साफ हो गया है। वन विभाग की ओर से शहर से सटे 50 हेक्टेयर जंगल को विकसित कर नगर वन बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था राज्य सरकार की अनुमति मिल गई थी इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। जो अभी तक नगर वन विकसित करने के लिए लंब...