दो करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए नष्ट
संभल, जून 2 -- नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार करते हुए पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई की। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए दो करोड़ आठ लाख 56 हजार 100 रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया। न्यायालय के आदेश पर थाना बहजोई, चन्दौसी, ऐंचौड़ा कम्बोह तथा जीआरपी चन्दौसी से संबंधित कुल 11 अभियोगों में जब्त 1015.35 किलोग्राम डोडा, स्मैक, चरस सहित अन्य मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई बबराला स्थित पुनः चक्रण प्राइवेट लिमिटेड में निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हुई। पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से मादक पदार्थों का सुरक्षित विनिष्टीकरण किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने नष्ट किए 5.36 करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ पूरी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.