बिहारशरीफ, मई 17 -- बिहारशरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने की घोषणा स्थानीय लोगों के साथ मंदिर के विकास के लिए की चर्चा फोटो : मंगला मंदिर-बिहारशरीफ के मंगलास्थान के पास शनिवार को मंदिर का जायजा लेते विधायक डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

मंदिर के विकास की योजना नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने शनिवार को मंगलास्थान के पास माता के मंदिर का पुर्ननिर्माण करने के लिए स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व मंदिर से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने दो करोड़ रुपये के लागत से मंदिर का विकास करने की घोषणा की। उन्होंने आम लोगों से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। विधायक ने कहा कि पहले तल्ले पर मंदिर के गुंबर के चारों ओर देवी-देवताओं की मूर्तियां लगायी जाएगी। एक हॉल बनेगा। इसमें लोग धार्मिक कार्य...