रायबरेली, अप्रैल 1 -- रायबरेली संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत करीब दो हजार वाहनों का दो करोड़ रुपये से ज्यादा रोड टैक्स बकाया है। इसमें करीब पांच सौ ऐसे वाहन हैं, जिनका लंबे समय से रोड टैक्स जमा नहीं किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन्हें कई बार टैक्स जमा करने का नोटिस जारी किया गया, लेकिन इन वाहन स्वामियों की ओर से टैक्स जमा नहीं किया गया। अब इन सबकी आरसी काटकर तहसील प्रशासन को सौंपी गई है। तहसील प्रशासन इनसे वसूली करेगा। एआरटीओ की ओर से तहसील प्रशासन को आरसी भेजे जाने की सूचना से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा है। एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जिले में करीब दो हजार ऐसे कमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। जिनका करीब दो करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। इसमें सबसे ज्यादा टैक्स करीब पांच सौ वाहनों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.