सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सहारनपुर। नवादा रोड वार्ड-10 में नवादा रोड वार्ड-10 में शुक्रवार को आरसीसी नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। करीब दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं नगरायुक्त शिपू गिरि ने नारियल फोड़कर व गेंती चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह नाला निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे जल निकासी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले सड़क, नाली व खड़ंजा का होगा कायाकल्प, बढ़ेंगी लोगों की सुविधाएं उन्होंने बताया कि यह नाला काजीपुरा कब्रिस्तान के सामने से सर्किट हाउस रोड तक ब...