जामताड़ा, अप्रैल 7 -- मिहिजाम। नगर परिषद मिहिजाम में लगभग दो करोड़ की लागत से बनाए गए नौ सामुदायिक शौचालय बेकार साबित हो रहे हैं। सामुदायिक शौचालय बिना उपयोग के बंद पड़े हैं, जिनमें ताले लगे हुए हैं, और लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। कुछ शौचालयों में ताले लटके हैं, जबकि कुछ में मूलभूत सुविधाओं, जैसे पानी और सफाई की व्यवस्था नहीं है। न्यू कॉलोनी पोखरतल्ला में हाई स्कूल बड़ी तालाब के किनारे बने शौचालय का उपयोग शौच और कचरा स्थल के रूप में किया जा रहा है। इसी तरह, 2020 में 06 लाख रुपये की लागत से बना मोबाइल शौचालय भी भागा जलापूर्ति फिल्टर हाउस में बेकार पड़ा है। नगर परिषद की उदासीनता और रखरखाव की कमी: इन शौचालयों के बंद होने का मुख्य कारण नगर परिषद की उदासीनता और रखरखाव की कमी है। इसके अलावा, कुछ शौचालयों का निर्माण अनुपयुक्त स्थानों पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.