सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। महानगर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर बड़ा कदम उठाया गया है। नगर निगम की पहल पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डॉग शेल्टर होम बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह शेल्टर होम कमेला कॉलोनी क्षेत्र में लगभग आठ हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार शहर में करीब 40 हजार आवारा कुत्ते हैं, जिनमें से लगभग 24 हजार की नसबंदी हो चुकी है। शेष कुत्तों की नसबंदी व देखभाल इसी शेल्टर होम में की जाएगी। यहां एक साथ लगभग एक हजार कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, अस्पताल व शिक्षण संस्थानों जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाकर यहां सुरक्षित रखा जाएगा। शेल्टर होम का निर्माण सीएनडीएस संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.