कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कुशीनगर। हाटा विधायक मोहन वर्मा की पहल पर शासन ने पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत 2 करोड़ 1 लाख 26 हजार रुपये की लागत से क्षेत्र की छह सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है। इन सड़कों के निर्माण को लेकर लोग काफी दिनों से मांग भी कर रहे थे। शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा तुर्कडीहा में सीसी रोड 400 मीटर सड़क के लिए 38.42 लाख रुपया, ग्राम सभा बरवा बावन में नहर पिच से सुभाष इंटर कॉलेज की तरफ सीसी रोड का निर्माण कार्य 400 मीटर 41.78 लाख रुपये से होगा। ग्राम सभा डुमरी आनन्द साहनी के घर से व्यास मुनि के घर होते हुए नलकूप की तरफ सीसी रोड का निर्माण कार्य 350 मीटर 32.23 लाख रुपये, ग्राम सभा असना में जितेंद्र सिंह के घर से पंचायत भवन की तरफ सीसी रोड का निर्माण कार्य 270 मीटर 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.