मोतिहारी, जुलाई 8 -- पकड़ीदयाल, निसं। अब यहां के लोगों को बाढ़ आने से भी किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्य करने के लिए लोग पानी हटने का इंतजार करते थे। उक्त बातें विधायक राणा रंधीर सिंह ने बड़कागांव पंचायत के ठीकहां बनकट में दो करोड़ तीस लाख रुपए की लागत से तीन पुल का शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह में कही। डेढ़ करोड़ की लागत से वार्ड नं दो में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी लंबाई बीस मीटर होगा। वहीं एक पुल चालीस लाख रुपए की लागत से वार्ड नं चार में बनेगा। मौके पर ढाका भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष शंभू पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया मनीष सिंह, अशोक सिंह, परमा जायसवाल, मुरारी प्रसाद, नागेन्द्र सिंह, ध्रुव केशरी, जितेंद्र पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.