गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। रिन्यू प्राइवेट लिमिटेड में 2.19 करोड़ रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आर्थिक अपराध शशाखा की जांच के बाद यह मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पेमेंट संबंधी कार्यों के लिए उन्होंने अपनी कंपनी में माइंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। इस कंपनी का कर्मचारी मनीष कुमार झा उनके गुरुग्राम कार्यालय में नियुक्त था। यह वेंडर के एडवांस पेमेंट का काम संभालता था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पिछले साल जुलाई और अगस्त माह में जब कंपनी का ऑडिट किया तो धोखाधड़ी का पता चला। श्योना इंटरप्राइजेज को केवल 21.60 लाख रुपये के आर्डर दिए थे, लेकिन भुगतान 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.