दो कमरों का बिल 4 हजार आने पर भड़कीं महिलाएं, स्मार्ट मीटर उखाड़कर पॉवर हाउस पहुंचीं
नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ता असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शुक्रवार को हमीरपुर जिले के मौदहा के पूर्वी तौरास मोहल्ले में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में स्मार्ट मीटर लेकर जुलूस की शक्ल में वे पॉवर हाउस पहुंचीं और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। मौदहा कस्बे में स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार तीसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। सभासद रमजानी और संदीप वाल्मीकि ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से घरों का बजट बिगड़ गया है। दो कमरों के मकान का बिजली बिल चार हजार रुपये तक आ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। शुक्रवार को पूर्वी तौरास मोहल्ले की महिलाओं ने अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए और उन्हें हाथों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.