मधुबनी, अप्रैल 6 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय बलहाघाट में केवल दो कमरे के सहारे पांच कक्षाओं का संचालन होता है। विद्यालय में छात्रों की संख्या 120 है। शिक्षक केवल तीन हैं। छात्रों के बैठने के लिए केवल दो कमरे हैं। कमरे के अभाव में छात्रों को बरामदे में ही बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। यह विद्यालय धौंस नदी के किनारे स्थित है। विद्यालय परिसर पश्चिम से पूरी तरह से नदी के पास स्थित है। चहारदीवारी नहीं रहने से विद्यालय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेणु रंजन ने बताया कि विद्यालय में चहारदीवारी और किचेन सेड बनाने के लिए वरीय अधिकारी को कहा गया है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया गया है। बलहाघाट के सुनील सहनी,राजकुमार सहनी ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में चहारदीवारी बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.