किशनगंज, अप्रैल 22 -- पोठिया निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सरोगारा पंचायत के बेलगछी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कमार का अभाव है। यहां कक्षा एक से आठ तक के कुल 287 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए महज दो ही कमरा उपलब्ध हैं। ऐसे में सभी कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाई कराना शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। छोटे-छोटे बच्चों के बीच बड़े वर्ग के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं? विद्यालय में पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण बच्चों को कभी-कभी खुले में या फिर बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है,बच्चों की संख्या के अनुपात में बरामदे भी कम पड़ रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब पानी टपकने और जगह की कमी के कारण पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.