मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी । बापूधाम रेलवे स्टेशन के सिग्नल टेलीकॉम इंजीनियर कार्यालय से 28 फरवरी को एसी चोरी मामले में सोमवार को दो कबाड़ी व वर्तन दुकानदार समेत छह लोग पकड़े गये। सीनियर सेक्शन इंजिनियर (विद्युत) सुजीत कुमार ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। इस मामले में पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद, उप निरीक्षक रमेश कुमार,सउनि राकेश कुमार आदि के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार लोगों में जानपुल के मोहम्मद शहजाद खान , बाजार समिति के मोहम्मद अरबाज खान, आजाद नगर जानपुल के मोहम्मद चोनू , मोहम्मद मोनू , बंजरिया खैरी वार्ड के कृष्णा कुमार व नकछेद टोला के मोहम्मद मरगुग आलम शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.