दरभंगा, अप्रैल 13 -- महेश कानोडिया कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नदी थाने की पुलिस को बुढ़िया सुकराती चौर में छापामारी के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर बुढ़िया सुकराती चौर में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टे और 10 कारतूसों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार लोगों में पूर्वी प्रखंड के गोलमा निवासी झबू राय के पुत्र भगवान देव राय, जगदेव राय के पुत्र महेश राय तथा महेश राय के पुत्र मुरारी कुमार शामिल हैं। थाना परिसर में रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि गत शनिवार को पुअनि राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बुढ़िया सुकराती गांव के चौर में दो-तीन लोग हथियार के बल पर कोई अपराध करने वाले हैं। पुअनि श्री कुमार ने इसकी सूचना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.