दो कट्टा और 14 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
भागलपुर, जुलाई 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना पुलिस ने अनादीपुर के पास एनएच-80 पर वाहन जांच के दौरान दो युवकों को दो कट्टा और 14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक हत्या की नीयत से हथियार लेकर जा रहे थे। इस दौरान एक आरोपी युवक कार लेकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस अनादीपुर के पास एनएच-80 पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को देखकर कार सवार तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर अंतिचक थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी स्वर्गीय किताबी लाल यादव के पुत्र छोटू कुमार तथा झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारी गांव निवासी शेख अकबर के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.