मधेपुरा, जुलाई 3 -- आलमनगर, एक संवाददाता नगर पंचायत वार्ड 14 पुवारी टोला में गोली मारकर छोटे भाई की हत्या करने के बाद अपनी कनपटी में गोली मार कर बड़े भाई द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस ने घटना स्थल से दो कट्टा, पांच कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आत्महत्या करने वाले बड़े भाई ने अपने सुसाइड नोट में इस पूरी घटना के लिए परिवार के किसी सदस्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: दोनों भाइयों की मौत से बुझ गया कुल का चिरागघटना का विवरण मालूम हो कि नगर पंचायत के पुवारी टोला वार्ड 14 निवासी नवल भगत के घर में बुधवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। बड़े भाई ने सोए अवस्था में छोटे भाई छोटू कुमार (27) की हत्या कर दी थी। छोटे भाई की हत्या करने के बाद बड़े...