दो कच्चे घर गिरे, कई में घुसा बारिश का पानी
गंगापार, अगस्त 18 -- सोमवार की रात मूसलाधार बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों का घर के अंदर रखा सामान खराब हो गया। लगातार बारिश के चलते दो कच्चे घर गिर गए। घर गिरने से इस बारिश के मौसम में लोग काफी परेशान हैं। हसनपुर कोरारी गांव में सरायचंडी रेलवे स्टेशन के पास राम दुलारी और सुरेंद्र गौतम का कच्चा मकान गिर गया। घर के अंदर रखा पूरा सामान खराब हो गया। गुलाब कली, सवाली देवी, ललिता देवी, रीता देवी, राजा बाबू, नन्द लाल, सूरज गौतम, दुखनी देवी, राम सुमेर गौतम के घर के अंदर पानी घुस गया, जिसके चलते पूरा परिवार सारी रात परेशान रहा। यह भी पढ़ें- बारिश से प्रयागराज का हाल बेहाल, पॉश कालोनियों के घरों में घुसा पानी, NDRF भी लगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.