नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले के रामपुर और मेहंदीपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं के साथ कई अन्य मानकों पर खरा उतरने पर यह प्रमाणपत्र केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। जिले के दो स्वास्थ्य केंद्रों से पहले जिला अस्पताल, कनारसी, तिलपता और रामपुर को यह प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले सरकारी चिकित्सकीय संस्थाओं की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि दो आरोग्य मंदिरों को एनक्यूएएस का गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। भविष्य में इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।आठ और केंद्रों का निरीक्षण करेगी टीमजिले के आठ और स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के बाद प्रदेश सरकार की टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.