कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता यात्री लोड कम करने के लिए एक जोड़ी और विशेष ट्रेन चलाई गई है। यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी जो गोविंदपुरी से होकर जाएगी। इसमें सफर करने वाले रिजर्वेशन करा सकते हैं।एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04052 नई दिल्ली से 23 तो 04051 हावड़ा से 25 मार्च को चलेगी। सोमवार को स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सवा छह बजे रवाना होकर रात 2:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद पौने तीन बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगली रात 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से रात 01:40 बजे रवाना होगी और अगली रात 21:55 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद दस बजे रवाना होकर सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.