सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- भदैंया, संवाददाता। देहात कोतवाली में दर्ज डीसीएम चोरी के मामले में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। शुक्रवार आधी रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो और वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस तरह अब तक इस संगठित चोरी गिरोह के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। घटना की शुरुआत 7-8 नवंबर 2025 की रात से जुड़ी है, जब चांदा कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास से अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के नरौली निवासी असलम का डीसीएम ट्रक चोरी हो गया था। ट्रक चोरी होने के अगले दिन पीड़ित ने देहात कोतवाली में पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.