रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड वाहनों समेत सात वाहनों को सीज किया है। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर सिडकुल में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें ओवरलोड, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना परमिट के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने सात वाहनों को सीज किया है। जिसमें दो वाहनों को ओवरलोड में सीज किया गया है। दो वाहनों को बिना परमिट के सीज किया गया है। दोनों वाहन 2018 से बिना परमिट के संचालित हो रहे हैं। एक वाहन को बिना टैक्स और दो वाहनों को बिना फिटनेस के सीज किया गया है। साथ ही एक लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, गणेश जोशी, परिवहन आरक्षी रवि क्यूरा, डिंपल सिंह, गौरव सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.