रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया है। 45 वाहनों चालान भी किये गये है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को सीज किया है। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्रॉली, एक छोटे भार वाहन को ओवरलोड में सीज किया गया है। ट्रैक्टर ट्राली कृषि कार्य के लिए पंजीकृत थी। जो व्यवसायिक कार्य करता पाया गया। जिसमें कुल 11 टन माल था। वही छोटे ओवरलोड वाहन में कुल तीन टन माल था। इसके साथ ही एक ऑटो को बिना फिटनेस और एक छोटे भार वाहन को बिना टैक्स के सीज किया गया है। 45 वाहनों के चालान भी किये गये है। साथ ही एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.