मुंगेर, मार्च 16 -- सौरबाजार, एक संवाददाता। बैजनाथपुर-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग के चकला चौक से कचरा कढ़ैया जाने वाली सड़क पर रविवार सुबह दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कढ़ैया जाने वाली सड़क पर दो ऑटो की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कढ़ैया पंचायत के फौरसाहा गांव निवासी करीब 55 वर्षीय निर्बुद्धि शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के समय ऑटो में कई यात्री सवार थे, जिनमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.