दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद
बदायूं, अप्रैल 26 -- जरीफनगर पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अरुण पुत्र फूल सिंह और संजीव पुत्र मथुरी निवासी गांव करियावैन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें और बड़ी संख्या में उनके पुर्जे बरामद किए हैं। गिरफ्तारी दहगवां चौराहे के पास दोपहर करीब तीन बजे की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मोटरसाइकिलें चोरी कर उनके पुर्जे अलग-अलग कर बेच देते थे। बरामद बाइकों में स्प्लेंडर प्लस, प्लेटिना और सीडी डॉन शामिल हैं। इसके अलावा टंकी, साइलेंसर, मडगार्ड, हेडलाइट, पहिए, सीट, चेनसेट, शॉकर व अन्य कई पुर्जे भी बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस पर फायर करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.