चम्पावत, जून 14 -- चम्पावत। चम्पावत जिले के दो एसीएमओ और एक पैथोलॉजिस्ट का तबादला किया गया है। जबकि चम्पावत में बाल रोग और अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। उप सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने तबादला आदेश जारी किए हैं। चम्पावत के एसीएमओ डॉ.चंद्रशेक्षर भट्ट का तबादला हल्द्वानी उप जिला अस्पताल में किया गया है। जबकि जेडी डॉ.रश्मि पंत को देहरादन में एनएचएम की प्रभारी बना कर भेजा गया है। चम्पावत जिला अस्पताल में कार्यरत पैथोलॉजिस्ट डॉ.राशि भटनागर का तबादला उप जिला अस्पताल हल्द्वानी किया गया है। इधर हल्द्वानी महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.रेनू अग्निहोत्री का स्थानांतरण चम्पावत जिला अस्पताल में किया गया है। इसके अलावा एलडी भट्ट काशीपुर अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव कुमार को लोहाघाट उप जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.