बलिया, जून 8 -- बलिया, संवाददाता। बैरिया थाने में दो एसआई, एक दीवान, एक सिपाही तथा एक होमगार्ड के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की निवासी महेश ओझा ने कुछ दिनों पहले कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने बताया था कि खतौनी में दर्ज एक गड़हा पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर किया था। इसकी जांच करने के लिए बैरिया थाने के एसआई प्रदीप कुमार 29 अक्तूबर 2025 को किया गया। आरोप लगाया है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं दी गयी तथा रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण कर दिया गया। इसकी शिकायत करने तीन नवम्बर 2025 को बैरिया थाने पर पहुंचा तत्कालिन एसआई प्रभाकर शुक्ल व प्रदीप क...