मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका को शहरी क्षेत्र में दो एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाने के लिए भूमि नहीं मिली है। जिस कारण नगर पालिका ने शासन को करीब 1.01 करोड की धनराशि वापस की है। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका पांच में से मात्र तीन एमआरएफ सेंटर का ही निर्माण करा पायी है, लेकिन उक्त तीनों एमआरएफ सेंटर का संचालन नहीं हो पा रहा है। शहरी क्षेत्र में पांच एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए शासन स्तर से नगर पालिका को निर्देशित किया गया था। प्रत्येक एमआरएफ सेंटर पर करीब 51 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जानी थी। इसके लिए शासन स्तर से नगर पालिका में करोडों का बजट एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए आया था। जब डा. प्रज्ञा सिंह ने ईओ का कार्यभार संभाला तो उस समय नगर पालिका एक ही एमआरएफ सेंटर बना पायी थी। वहीं भी पूरी तरह से तैयार नहीं था। ईओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.