उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। खानपान वस्तुओं की रैंडम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल प्रयोगशाला वैन दो के लिए जनपद को मिली है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट गेट पर डीएम गौरांग राठी ने वैन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रों के लिए रवाना किया है। वैन दो दिन तक यहां विभिन्न ब्लॉकों व तहसील क्षेत्रों में जाकर जांच करेगी। एडीएम ने बताया कि लोग खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच करा सकेंगे। शुक्रवार को एफएसडब्लू वैन का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने वैन में चढ़कर लैब टेक्नीशियन के माध्यम से वैन के कार्य, मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के सैंपल लेकर की जाने वाली जांच की प्रक्रिया की जानकारी ली। सहायक आयुक्त को वैन को संचालित करने की कार्य योजना रूटवार तैयार करने के निर्देश भी दिए है। कहां कि वैन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दुकान, हा...