मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से रविवार को जनपद के दो एडिशनल जज समेत जिले नौ न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों से न्यायिक अधिकारियों का जिले में तबादला किया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी न्ययायिक अधिकारियों की तबादला सूची में एडीजे छह विनय आर्या को मिर्जापुर से बाराबंकी भेजा गया है। वहीं, एडिशनल जज पाक्सो चंद्र गुप्त यादव को मिर्जापुर से ललितपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सिवल जज जूनियर डिविजन मीना अख्तर को मिर्जापुर से अलीगढ़, जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रियंबदालाल को मिर्जापुर लखिमपुर खीरी, एडिशनल सिविल जज जूनियर डिविजन रुचि भाटी को मिर्जापुर से बुलंदशहर, सीविज जज जूडि एफटीसी ऐशवर्या यादव को कुशीनगर, सिविल जज सीनियर डिवीजन/एसीजेएम अणिमा मिश...