वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गाजीपुर सिटी-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस के एसी कोच से उचक्कों ने महिला यात्री का बैग गायब कर दिया। बैग में नाक की कील, कंगन, साढ़े चार हजार रुपए नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड रखे थे। 25 अप्रैल की इस घटना के बाबत कोलकाता रेलवे पुलिस ने केस दर्ज करके कैंट जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की रेबा दास ने तहरीर देकर बताया कि वह शब्दभेदी एक्सप्रेस से जौनपुर से कोलकाता की यात्रा कर रही थीं। देर रात 1.16 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची, जहां उन्हें वारदात का पता चला। इसी तरह 30 अप्रैल को मैसूरु एक्सप्रेस के बी-4 बोगी में यात्री का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में 15 सौ रुपए नकदी, दस्तावेज और मोबाइल फोन था। भुक्तभोगी ने क्यूआरटी ड्यूटी के जवान...