दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द , यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
साहिबगंज, सितम्बर 23 -- साहिबगंज। एनआई कार्य को लेकर यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को मालदा-पटना एक्सप्रेस व दोनों दिशा में चलने वाली जयनगर हावड़ा(13031/13032) एक्सप्रेस रद्द रही। दरअसल, राजेंद्र पुल स्टेशन पर नए पुल को डबल लाइन सुविधा से जोड़ने व दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी स्टेशनों के बीच मेन लाइन कनेक्शन को जोड़ने के सिलसिले में, दानापुर डिविजन में राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा स्टेशनों और सोनपुर डिविजन में दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेन अन्य मार्ग होकर चल रही है। फिलहाल पटना-दिल्ली की तरफ जाने वाली सिर्फ ब्रह्मपुत्र मेल व फरक्का, साहिबगंज दानापुर इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.