दो एएनएम समेत तीन का सीएमओ ने रोका वेतन
भदोही, जून 20 -- भदोही, संवाददाता। उपकेन्द्र सरईराजपुतानी का शुक्रवार को सीएमओ ने दोपहर करीब पौने तीन बजे निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम सुनीता सिंह मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं करती पाई गईं। ऐसे में उनका जून माह का वेतन रोक दिया गया। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि उसके बाद उपकेंद्र इब्राहिमपुर का निरीक्षण करीब तीन बजकर 20 मिनट पर किया गया। उपकेन्द्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम आरती मौर्या मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं कर रही थी। आरती मौर्या का भी जून माह का वेतन रोका गया। उसके बाद उन्होंने चार बजकर 25 मिनट पर उपकेन्द्र बारीपुर का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- सीएचसी हरदों में अधीक्षक समेत आठ गायब, पांच का वेतन रोका एएनएम प्रमिला देवी वहां पर मौजूद मिलीं। सीएचओ जितेन्द्र कुमार नदारद रहे। उनका भी जून माह का वेतन रोका गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.